Gemini की मदद से उच्च शिक्षा को बेहतर बनाना
अपने संस्थान में Google के बेहतरीन, सुरक्षित और बिना किसी शुल्क के उपलब्ध एआई टूल इस्तेमाल करके, रिसर्च को तेज़ करें, कामकाज आसान बनाएं, और सीखने-सिखाने के तरीके बेहतर बनाएं
अपने संस्थान में, Gemini का इस्तेमाल करें
Google के एआई की बेहतरीन सुविधाओं की मदद से, अपने संस्थान को सशक्त बनाएं. एंटरप्राइज़-ग्रेड की सुरक्षा सुविधाओं के साथ Gemini को डिप्लॉय करने के लिए, यह तरीका अपनाएं.
-
साइन अप करें
Gemini के लिए साइन अप करें
Google के साथ एक डोमेन सेट अप करके Gemini for Education और NotebookLM को बिना किसी शुल्क के चालू करें, चाहे किसी भी प्रॉडक्टिविटी सुइट का इस्तेमाल किया जा रहा हो.
-
सेट अप
अपने संस्थान के लिए ऐक्सेस चालू करें
बेहतर सुरक्षा के लिए, स्कूल वाले Google खाते सेट अप करें. सभी उपयोगकर्ताओं या सिर्फ़ कुछ उपयोगकर्ताओं को ज़रूरत के मुताबिक एआई टूल के ऐक्सेस दें.
-
ट्रेनिंग
शिक्षा के लिए एआई की ट्रेनिंग और टूल
शिक्षकों, छात्र-छात्राओं, और एडमिन के लिए ज़रूरी ट्रेनिंग, संसाधन, और टूल, ताकि Google का एआई आत्मविश्वास के साथ रोल आउट और इस्तेमाल किया जा सके.
ये निर्देश और अन्य संसाधन अपने इनबॉक्स में पाएं.
Gemini आपके संस्थान के लिए क्या-क्या कर सकता है?
जानें कि एडमिन, शिक्षक, शोधकर्ता, और छात्र-छात्राएं, पढ़ाने, सीखने और ज़्यादा बेहतर तरीके से काम करने के लिए, Gemini for Education का इस्तेमाल कैसे कर रहे हैं.*
एक प्लैटफ़ॉर्म, आसान इंटिग्रेशन
सभी सुविधाओं वाला प्लान लें या अपनी ज़रूरत के हिसाब से प्लान चुनें. सीखने-सिखाने के लिए, एआई, सुरक्षा, और साथ मिलकर काम करने की सुविधा देने वाले हमारे टूल, आपके संस्थान के खास लक्ष्यों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किए गए हैं.
-
किसी भी प्लैटफ़ॉर्म के लिए Gemini
अपने संस्थान में Gemini for Education और NotebookLM को बिना किसी शुल्क के इस्तेमाल करें. इन्हें आपके मौजूदा प्रॉडक्टिविटी सुइट के साथ इस्तेमाल करने के लिए डिज़ाइन किया गया है.
-
आसान इंटिग्रेशन
Gemini Learning Tools Interoperability (LTI™) का इस्तेमाल करके, Gemini के एआई की मदद से काम करने वाले टूल और सुविधाएं अपने मौजूदा एलएमएस में सुरक्षित और सहज तरीके से उपलब्ध कराएं.
-
एक ही प्लैटफ़ॉर्म पर सभी सुविधाएं मिलने से लागत में कमी आती है
सभी ज़रूरी टूल एकीकृत करके लागत बचाने, सुरक्षा बढ़ाने, और काम की रफ़्तार बढ़ाने के लिए, Education Plus की सदस्यता लें, जो हमारा सबसे बेहतरीन वर्शन है.
उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए बेहतर सुरक्षा
अपने संस्थान को एंटरप्राइज़ ग्रेड की सुरक्षा से बिना किसी शुल्क के सुरक्षित करें, या हमारी सबसे बेहतर सुरक्षा सुविधाओं के लिए Education Plus की सदस्यता लें.
Education Fundamentals के साथ बिना किसी शुल्क के उपलब्ध है
पहले से मौजूद सुरक्षा और
निजताGemini और NotebookLM का ऐक्सेस पाएं. इनमें इंडस्ट्री में सबसे बेहतर सुरक्षा और निजता की सुविधाएं पहले से मौजूद हैं
-
आपके डेटा पर आपका कंट्रोल रहता है इस डेटा की मैन्युअल तरीके से समीक्षा नहीं की जाती और न ही इसका इस्तेमाल हमारे मॉडल को ट्रेनिंग देने के लिए किया जाता है. साथ ही, इसे तीसरे पक्षों को नहीं बेचा जाता और न ही इसका इस्तेमाल विज्ञापन टारगेटिंग के लिए किया जाता है.
-
Admin console में, डेटा के रखरखाव के लिए कस्टम नियम सेट करें, इस्तेमाल की जानकारी पाएं, और अन्य काम करें.
-
एफ़ईआरपीए, कोपा, जीडीपीआर वगैरह के अनुपालन में मदद मिलती है.
-
Education Plus में उपलब्ध
बेहतर सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय जोड़ें
ज़्यादा प्रोऐक्टिव सुरक्षा और निजता के लिए, Education Plus खरीदें.
Education Fundamentals की सुविधाएं शामिल हैं. साथ ही:
-
एकीकृत सुरक्षा डैशबोर्ड में, सुरक्षा से जुड़ी सभी जानकारी तुरंत पाएं, ताकि ज़रूरत के मुताबिक सुझावों की मदद से डिजिटल खतरों का पता लगाकर उनका समाधान किया जा सके और उनसे बचा जा सके.
-
पहचान, जगह, और डिवाइस की स्थिति के आधार पर, संदर्भ के हिसाब से काम करने वाली नीतियों से ऐक्सेस कंट्रोल करें
-
संवेदनशील कॉन्टेंट को मैनेज करने के लिए, डेटा क्षेत्रों और फ़ाइल शेयर करने के ऐडवांस नियमों के साथ अनुपालन आसान बनाएं.
-
ऑडिट और जांच के टूल की मदद से, सुरक्षा से जुड़े जोखिमों को बेहतर तरीके से समझें
-
Google Cloud for Education
शिक्षा के क्षेत्र में इनोवेशन के नए युग के लिए, एआई की पूरी रेंज वाला प्लैटफ़ॉर्म. 200 से ज़्यादा जनरेटिव एआई मॉडल, मल्टी-एजेंट सिस्टम, एआई की मदद से काम करने वाले सुरक्षा सिस्टम, और ज़रूरत के मुताबिक बनाए गए एआई सुपरकंप्यूटर की मदद से, अपने संस्थानों को भविष्य के लिए तैयार करें, ताकि कैंपस के संसाधनों का बेहतर उपयोग हो, रिसर्च तेज़ी से हो सके, और शिक्षा के तरीकों में विविधता लाई जा सके.
शैक्षणिक संस्थानों और शोधकर्ताओं के लिए उपलब्ध हमारी सुविधाओं के बारे में ज़्यादा जानें.
अपने संस्थान में Google की बेहतरीन सुविधाएं पाएं
आपकी ज़रूरतों के हिसाब से टेक्नोलॉजी. किसी भी प्लैटफ़ॉर्म पर एआई टूल से शुरुआत करें, हमारे बिना किसी शुल्क के उपलब्ध कोलैबरेशन सुइट का इस्तेमाल करें, या बेहतर सुरक्षा और सुविधाओं के लिए अपग्रेड करें.
बिना किसी शुल्क के उपलब्ध एआई टूल
Gemini for Education
और NotebookLMस्कूल से मिले Google खाते सेट अप करें, ताकि छात्र-छात्राओं को बिना किसी शुल्क के उपलब्ध एआई टूल के ऐक्सेस मिल सकें. जैसे, Gemini for Education और NotebookLM. इनमें डेटा की सुरक्षा के लिए एंटरप्राइज़-ग्रेड की सुविधाएं मिलती हैं.
हर वर्शन के लिए उपलब्ध ऐड-ऑन
Google AI Pro for Education
छात्र-छात्राओं को सीखने, आगे बढ़ने, और बेहतर परफ़ॉर्म करने के लिए प्रेरित करना
Google for Education, छात्र-छात्राओं को एआई के इस दौर में कामयाबी हासिल करने के लिए, कई तरह के सर्टिफ़िकेट और कोर्स उपलब्ध कराता है. इससे उन्हें ज़रूरी जानकारी और कौशल हासिल करने में मदद मिलती है.
सर्टिफ़िकेशन
Google Career Certificates
छात्र-छात्राओं को आईटी सपोर्ट, डेटा विश्लेषण, और सायबर सुरक्षा जैसे फ़ील्ड में, नौकरी के लिए ज़रूरी स्किल सिखाने का बेहतरीन तरीका.
इनेबलमेंट टूलकिट
अपने संस्थान में Gemini for Education और NotebookLM उपलब्ध कराएं
आईटी एडमिन के लिए गाइड. इसमें आपको अपने संस्थान में Gemini और NotebookLM इस्तेमाल करने का तरीका बताने और इनके इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए, सभी ज़रूरी संसाधन मिलेंगे.
ट्रेनिंग हब
एआई लिटरेसी हब
छात्र-छात्राओं, एजुकेटर, और अभिभावकों के लिए एआई लिटरेसी प्रोग्राम और ट्रेनिंग के संसाधनों का मुख्य हब.
आम तौर पर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब पाएं
ज़्यादा जानकारी और मददगार रिसॉर्स पाने के लिए, Gemini for Education के वेबपेज पर जाएं.
नहीं, अपने मुख्य प्रॉडक्टिविटी सुइट में बदलाव किए बिना भी Gemini for Education और NotebookLM का ऐक्सेस दिया जा सकता है. Google के एआई टूल के ऐक्सेस पाने के लिए, आपको Google के साथ एक डोमेन सेट अप करना होगा. साथ ही, स्कूल वाले खातों को सेट अप करना होगा. ये सुविधाएं बिना किसी शुल्क के उपलब्ध हैं. इस बारे में चरण-दर-चरण जानकारी पाने के लिए, हमारी आईटी सेटअप के लिए क्विकस्टार्ट गाइड देखें. इससे आपको अपनी ज़रूरत के हिसाब से सेवाओं को चालू या बंद करने की सुविधा मिलती है. साथ ही, इन सेवाओं को अपने संस्थान के सभी लोगों या खास उपयोगकर्ता ग्रुप के लिए चालू किया जा सकता है. इसके अलावा, इसके साथ आपको एंटरप्राइज़-ग्रेड की डेटा सुरक्षा मिलती है.
सबसे पहले, आपको Google के साथ एक डोमेन सेट अप करना होगा. इसके लिए, ऑनलाइन साइन-अप करने की प्रोसेस पूरी करें और पुष्टि करें कि आपके डोमेन का मालिकाना हक आपके पास है. इसके बाद, आपको Admin console का ऐक्सेस मिलेगा. यहां स्कूल से मिले Google खाते सेट अप किए जा सकते हैं, कुछ खास सेवाओं (जैसे, Gemini for Education, NotebookLM वगैरह) को चालू या बंद किया जा सकता है. साथ ही, अन्य काम भी किए जा सकते हैं. हमारी आईटी सेटअप के लिए क्विकस्टार्ट गाइड में, चरण-दर-चरण जानकारी दी गई है. यह जानकारी आपके लिए मददगार साबित हो सकती है.
अगर आपने Google के साथ पहले से ही कोई डोमेन सेटअप कर लिया है और खाते भी उपलब्ध करा दिए हैं, तो अपने Admin console में Gemini को चालू करें.
Gemini for Education और NotebookLM, दोनों ही मुख्य सेवाएं हैं. इसका मतलब है कि इन पर Google Workspace for Education की सेवा की शर्तें लागू होती हैं. साथ ही, इनमें एंटरप्राइज़-ग्रेड की डेटा सुरक्षा मौजूद है. इसका मतलब है कि आपके डेटा की मैन्युअल तरीके से समीक्षा नहीं की जाती और न ही हमारे एआई मॉडल बेहतर बनाने में इसका इस्तेमाल किया जाता है. इसके अलावा, Gemini और NotebookLM, कोपा और एफ़ईआरपीए जैसे इंडस्ट्री से जुड़े कई कानूनों का पालन करते हैं.
हम आपके संस्थान में सभी लोगों को सहायता उपलब्ध कराते हैं:
- छात्र-छात्राएं: Grow with Google की ट्रेनिंग और करियर सर्टिफ़िकेट की मदद से, मांग में चल रहे करियर और एआई स्किल सिखाएं. एआई की जानकारी और ज्ञान बढ़ाने के लिए, हमारे लिटरेसी हब पर जाएं.
- शिक्षक: Google के एआई का इस्तेमाल करने के बारे में जानकारी देने वाले कोर्स से शुरू करें
- एडमिन: Google AI for Education Accelerator में शामिल हों. यह प्रोग्राम अमेरिका में मौजूद लोगों को बिना किसी शुल्क के करियर सर्टिफ़िकेट और एआई ट्रेनिंग उपलब्ध कराता है. तकनीकी सेटअप से जुड़े ज़्यादा सवालों के लिए, हमारे ऑनलाइन सहायता केंद्र पर जाएं.
हमारा सुझाव है कि प्रॉडक्ट से जुड़ी नई जानकारी पाने के लिए, 'Workspace के बारे में अपडेट' ब्लॉग की सदस्यता लें.
हां, Google Workspace Learning Tools Interoperability (LTI™) की मदद से ऐसा किया जा सकता है. यह बिना किसी शुल्क के उपलब्ध ऐप्लिकेशन का एक कलेक्शन है. ये ऐप्लिकेशन Workspace को लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (एलएमएस) के साथ सुरक्षित तरीके से इंटिग्रेट करते हैं.
उदाहरण के लिए, Gemini LTI™ की मदद से, Gemini और NotebookLM को सीधे अपने एलएमएस में इंटिग्रेट किया जा सकता है. Workspace LTI™ टूल, फ़िलहाल Instructure के Canvas के साथ काम करते हैं. डोमेन एडमिन, Admin console में जाकर Workspace LTI™ को चालू कर सकते हैं. सहायता केंद्र में ज़्यादा जानें.
*एआई प्रॉम्प्ट पर क्लिक करने से वह आपकी Gemini ऐप्लिकेशन की चैट के इतिहास में दर्ज हो जाएगा.